मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

OBCआरक्षण को लेकर डिप्टी CM केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

इंडिया वॉइस

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बुधवार को ट्वीट कर सपा पर पिछड़े वर्ग के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होने ट्वीट कर लिखा कि सपा का चरित्र पिछड़े वर्ग के साथ धोखा करने का है। सपा पिछड़ों का भला नहीं कर सकती है।

शेयर करें

यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के हाईकोर्ट के फैसले पर राजनीतिक हलचल तेज है। ओबीसी आरक्षण को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष सरकार पर पिछड़ों का हक मारने का आरोप लगा रही हैं, तो वहीं यूपी सरकार बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव न कराने की बात कह रही है। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बुधवार को ट्वीट कर सपा पर पिछड़े वर्ग के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होने ट्वीट कर लिखा कि सपा का चरित्र पिछड़े वर्ग के साथ धोखा करने का है। सपा पिछड़ों का भला नहीं कर सकती है। आरक्षण के बिना निकाय चुनाव नहीं होगा। सरकार हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देगी। सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार अपील करेगी। ‘सपा समाप्त वादी पार्टी बनेगी,सपा डूबता जहाज’ है।

यूपी निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम फैसला सुनाते हुए ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया है। पिछले महीने उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनाव की सीटों की आरक्षण सूची जारी कर दी थी, जिसके बाद जारी सूची के खिलाफ हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं। इन याचिकाओं में कहा गया था कि सरकार ने ओबीसी आरक्षण जारी करने के लिए ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला नहीं अपनाया था, जबकि इस फॉर्मूले को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाया गया था। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आज ये फैसला सुनाया है।

टैग: akhilesh yadav
शेयर करें