मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यह हादसा नहीं सिस्टम द्वारा की गई श्रद्धालुओं की हत्या… महाकुम्भ भगदड़ हादसे पर अखिलेश यादव का तंज

up bureau

सपा ने महाकुंभ हादसे को लेकर योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला, एक्स पर पोस्ट कर कहा, सीएम योगी ने पूरे देश प्रदेश के लोगों को महाकुंभ बुलाकर अनगिनत लोगों को मरवा दिया

यह हादसा नहीं सिस्टम द्वारा की गई श्रद्धालुओं की हत्या... महाकुम्भ भगदड़ हादसे पर अखिलेश यादव का तंज
यह हादसा नहीं सिस्टम द्वारा की गई श्रद्धालुओं की हत्या... महाकुम्भ भगदड़ हादसे पर अखिलेश यादव का तंज
शेयर करें

लखनऊ। सपा ने महाकुंभ हादसे को लेकर योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला, एक्स पर पोस्ट कर कहा, सीएम योगी ने पूरे देश प्रदेश के लोगों को महाकुंभ बुलाकर अनगिनत लोगों को मरवा दिया ,यह हादसा नहीं सिस्टम द्वारा की गई श्रद्धालुओं की हत्या है ,यह सनातनी लोग ही हैं जो मरे हैं कुंभ में और गैर सनातनी परंपरा से उनके शवों को नमक तेजाब डालकर गड्ढे में दफनाया जा रहा है ,मिट्टी का तेल डालकर फूंका जा रहा है और नदी में बहा दिया जा रहा है

ऐसी पुष्ट सूचनाएं मिली हैं और प्रत्यक्षदर्शी कह रहे ,सीएम योगी किस मुंह से अपने आप को सनातनी कहते हैं ? जबकि वह काम तो राक्षसी कर रहे हैं इतनी निर्दयता ,अमानवीयता ,संवेदनहीनता और क्रूरता ही सीएम योगी की पहचान बन गया है ,बेशर्मी का लबादा ओढ़ कर ,बेशर्मी से मुंह खोलकर ,बेशर्मी से झूठ बोलकर सीएम योगी जनता को अब गुमराह नहीं कर सकते क्योंकि जनता उनके काले कारनामे और कुकर्मों को देख चुकी है ,जान चुकी है ,पहचान चुकी है

सीएम योगी एक्सपोज हो चुके हैं और उनकी सत्ता के बस कुछ ही दिन और बाकी बचे हैं जैसे रावण राज लंकेश सत्ता से गया था वैसे ही यह योगी/भाजपा भी एक दिन सत्ता से जाएंगे और इतिहास इनको इनके काले कारनामों के कारण लानते भेजेगा ,मलानते भेजेगा और गालियां देगा #नहीं_चाहिए_भाजपा

शेयर करें