1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : धनबाद के एसएसपी ने किये 149 दरोगाओं के ट्रांसफर

Jharkhand : धनबाद के एसएसपी ने किये 149 दरोगाओं के ट्रांसफर

धनबाद में बीती रात एक साथ 149 पुलिस विभाग में तैनात दरोगाओं के ट्रांसफर कर दिये गये हैं। जून महीने में यह दूसरा मामला है जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

धनबाद, 1 जुलाई 2022। झारखंड के धनबाद में बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए। इस ट्रांंसफर के सरकारी आदेश भी जारी हो चुके हैं। धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार पहले भी इस तरह के तबादलों के जाने जाते हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में उन्होंने पहले कभी तबादले नहीं किये थे। जून माह में ये दूसरा वाकया है जब 149 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं।

पढ़ें :- BJP मुख्यालय में रणनीतिक बैठक: जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में महासचिवों के साथ चुनावी समीक्षा

आपको बता दें कि इससे पहले एसएसपी संजीव कुमार ने पहली बार तीन जून को पहली बार बड़ी संख्या में जनपद के पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किये थे। उस समय 11 इंस्पेक्टरों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया था। इस महीने के अंत में अब दूसरी बार दरोगाओं के तबादले किये गये हैं। इन तबादलों पर बोलते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि ये ट्रांसफर के लिए पहले से ही योजना तैयार कर ली गई थी। जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के लिए ये तबादले किये गये हैं। इसके साथ ही बढ़ती आपराधिक घटनाओं को भी इस ट्रांसफर से जोड़कर देखा जा रहा है।

देखें पूरी लिस्ट 

पढ़ें :- झारखंड में तकरारः बंद पड़ी खदानों की जमीन राज्य सरकार को लौटाए केंद्रः सोरेन

 

पढ़ें :- झारखंड में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बीजेपी नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगी सबकी निगाहें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com