Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. माफिया ब्रदर्स की मौत पर क्या बढने वाली है पत्रकारों की मुश्किलें !…

माफिया ब्रदर्स की मौत पर क्या बढने वाली है पत्रकारों की मुश्किलें !…

By Rakesh 

Updated Date

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

पढ़ें :- '2019 से 2026 तक 274 भगोड़ों की वापसी...', अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

यूपी के माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है….जिस समय अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया था…उस समय मीडिया को बात करते हुई अतीक को अशरफ को गोलियों से भून डाला गया….और जिन लोगों ने अतीक और अशरफ की हत्या की वो तीनों युवक मीडियाकर्मी बनकर भीड़ में शामिल हुए थे……ऐसे में अब पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय SOP तैयार  करेगा….पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है…….

 

मीडियाकर्मी बनकर आए थे आरोपी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय पीएम मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालक प्रक्रिया तैयार करने वाला है……मीडिया से  बातचीत के दौरान पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने दोनों भाइयों की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी….जब पुलिसकर्मी उन्हें जांच के लिए यहां एक मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे…..FIR के अनुसार आरोपियों ने कहा कि वह लोग अतीक-अशरफ गैंग का सफाया करना चाहते थे….जिससे प्रदेश में उनका नाम होता….वह  लोग पुलिस के घेरे का अनुमान नहीं लगा पाए और पुलिस की तेज कार्रवाई से पकड़े गए….वह अतीक और अशरफ को कई दिनों से मारने की फिराक में थे….लेकिन सही समय मौका नहीं मिला पा रहा था……

पढ़ें :- दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने के महाअभियान का अमित शाह ने किया शुभारंभ

प्रयागराज में सड़कों पर सन्नाटा

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में इस समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है….चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है…और दुकानों के शटर डाउट करा दिए गए हैं…पुलिस हर हरकत पर नजर बनाए हुए है….सीएम योगी की तरफ से पुलिस को कड़ी निगरानी के निर्देश मिले हैं….वहीं बीते दिन बैठकों का दौर जारी रहा…घटना के बाद पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है……पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर रखी है……

Advertisement