भोपाल, 12 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर जल्दबाजी में किए गए अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल्स होते रहते हैं। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह गलत ट्वीट कर कानूनी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। खरगोन हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सख्त नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि दिग्विजय सिंह पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
पढ़ें :- जम्मू में बाढ़ की तबाही: इंसान, जानवर और जीवन-यापन सब कुछ संकट में
खरगौन हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। हालांकि अपने इस ट्वीट को दिग्विजय सिंह कुछ देर बाद डिलीट कर दिया लेकिन तब तक यह ट्वीट वायरल हो चुका था। जिसके बाद अब प्रदेश के गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज करने की पूरी तैयारी कर ली है। गृहमंत्री विधि विशेषज्ञों से चर्चा कर सकते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने बुलडोजर से कार्रवाई के सवाल पर कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखा। जिस प्रकार से उनके शांतिदूतों ने खरगोन में पत्थर फेंका था, उस पर उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं, जो स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। ये वो हैं जिन्होने ट्वीट कर भ्रम फैलाया। इसके लिए वो कानूनविदों से बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिग्विजय ने खरगौन की झूठी फोटो टवीट किए थे।
सीएम ने दी तीखी प्रतिक्रिया
वहीं सीएम शिवराज ने भी दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए ट्वीट लिखा कि दिग्विजय ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट किया था, उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इसे खरगोन का बता दिया। इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे हैं।
पढ़ें :- DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा
श्री @digvijaya_28 ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है।श्री दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 12, 2022
दिग्विजय के ट्वीट पर भाजपा विधायक ने किया ऐसा पलटवार, डिलीट करनी पड़ी पोस्ट
पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?
खरगौन पत्थरबाजी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट किया। ट्वीट के जरिए उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ऐसा पलटवार किया, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट हटा दिया है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट का पलटवार करते हुए लिखा कि यही तो मामा के बुलडोजर की ताकत है। खरगौन के जिहादियों पर दर्द आपके दिल तक जा पहुंचा। आप रातभर न सो पाये होंगे, आपका मन बड़ा व्यथित होगा। इसलिए ये झूठा फोटो ले आए। जिस घर से पत्थर पेट्रोल बम निकला था, वह घर मिट्टी में मिला दिया जाएगा। रामेश्वर शर्मा के पलटवार के बाद दिग्विजय सिंह ने अपना ट्विट डिलीट कर दिया।
यही तो मामा के बुलडोज़र की ताक़त है चला खरगोन के जिहादियों पर और दर्द सीधे आपके दिल तक पहुँच गया.
आप रात भर न सो पायें होंगे, आपका मन बड़ा व्यथित होगा इसलिए ये झूठा फ़ोटो ले आए.
निष्पक्ष तुड़ाई की जाएगी जिस घर से पत्थर, पेट्रोल बम निकला था वह घर मिट्टी में मिला दिया जाएगा. https://t.co/WKLyDktlj3
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) April 12, 2022
पढ़ें :- Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'.
फ़ोटो कही का हो बस हिंदू बदनाम होना चाहिए यही राजा साहब के जीवन का लक्ष्य है. @Jeetendra214 https://t.co/cEIjzzXhLl
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) April 12, 2022
दरअसल पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहीं और का फोटो एमपी के खरगोन का बताकर ट्वीट किया था और लिखा कि क्या तलवार लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है। क्या खरगौन प्रशासन ने हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी। क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे वो जिस भी धर्म के हों, सभी के घर पर बुलडोजर चलेगा? शिवराज जी मत बोलिए.. आप ने निष्पक्ष होकर सरकार चलाने की शपथ ली थी। दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सख्त नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि दिग्विजय सिंह पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
सीएम शिवराज सिंह के कुछ मंत्रियों ने दिग्गविजय के ट्वीट से नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विटर को पत्र लिख उनके अकाउंट को बैन करने की मांग की है।