कुरुक्षेत्र के मंदिरों में सोमवार को दिवाली सा माहौल रहा। दुर्गा मंदिर में शाम के समय दीप जलाए जाएंगे। 22 जनवरी यानि कि आज का दिन देश के लिए एक खास दिन है। आज भगवान श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने स्थान पर विराजमान हो गए। इस उपलक्ष्य में पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है।
Updated Date
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के मंदिरों में सोमवार को दिवाली सा माहौल रहा। दुर्गा मंदिर में शाम के समय दीप जलाए जाएंगे। 22 जनवरी यानि कि आज का दिन देश के लिए एक खास दिन है। आज भगवान श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने स्थान पर विराजमान हो गए। इस उपलक्ष्य में पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है।
जगह-जगह मंदिरों को सजाया गया है। जगह-जगह भंडारे आदि का भी आयोजन किया गया था। कुरुक्षेत्र के साधु मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में भी आज भंडारे का आयोजन हुआ। शाम के समय मंदिर को दीपों से जगमग किया गया। आज का दिन हर भारतीय के लिए खास है और आज के दिन को हम दिवाली की तरह धूमधाम से मनाएंगे।