Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः आगरा में भारी बारिश से हवेली की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो की मौत, तीन गंभीर

यूपीः आगरा में भारी बारिश से हवेली की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो की मौत, तीन गंभीर

By Rakesh 

Updated Date

आगरायूपी के आगरा में गुरुवार रात लगातार हुई जोरदार बारिश की वजह पुरानी हवेली की दीवार गिर गई। जिससे  2 की मौत हो गई और 3 गंभीर घायल हो गए।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

करीब 300 वर्ष पुरानी तीन मंजिला हवेली का एक बड़ा हिस्सा घरों के ऊपर गिर गया। हवेली का हिस्सा गिरने से घरों में सो रहे लोग मलबे में दब गए। जिससे  2 की मौत हो गई और 3 गंभीर घायल हो गए।

जेसीबी की सहायता से ग्रामीणों ने मलबे को हटाया

जेसीबी की सहायता से ग्रामीणों ने मलबे को हटा कर लोगों को निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया। हादसा बासौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरैठा गांव में हुआ।

पढ़ें :- आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर
Advertisement