Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Earthquake: जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 की गई दर्ज

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 की गई दर्ज

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Srinagar: आज गुरुवार को जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है,यह झटका दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर महसूस किया गया है,रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई.और जमीन से भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर नीचे था.अभी तक भूकंप के झटके से किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है.यह झटके किश्तवाड़ और डोडा जिले में महसूस किए गए है.

पढ़ें :- 'राज्यों में नहीं, संसद में आए कानून, एनडीए में भी मतभेद', UCC पर उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल

यह भूकंप के झटके कुछ सेकेंड के लिए ही महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घर से बाहर आ गए. भूकंप के लिहाज से जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्र संवेदनशील हैं. इन क्षेत्रों में लगातार भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं. इससे पहले भी घाटी में कई बार भूकंप के बड़े झटके महसूस किए जा चुके हैं. किश्तवाड़ जिले में भी कई बार भूकंप आ चुका है.

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही किश्तवाड़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई थी. इस दौरान भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं आया था. भूकंप 8 जनवरी रविवार रात करीब 11.15 बजे आया था. वहीं 5 जनवरी को भी भूकंप के झटके लोगों ने झेला था. इसकी तीव्रता दोनों से अधिक थी. रिक्टर स्केल पर 5.9 की तीव्रता दर्ज की गई थी.

Advertisement