1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दिल्ली, पंजाब में भी किए गए महसूस

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दिल्ली, पंजाब में भी किए गए महसूस

जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 मापी गई। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भूकंप के हल्के झटकों का एहसास हुआ।

By Rajni 

Updated Date

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 मापी गई। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भूकंप के हल्के झटकों का एहसास हुआ।

पढ़ें :- Earthquake : महाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 दर्ज

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण पूर्व में रहा। यह भूकंप जमीन से 220 किमी की गहराई में था। इसके अलावा, मेघालय में दोपहर 2.58 पर 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान में आए भूकंप की वजह से चीन, पाकिस्तान, ताजिकिस्‍तान, उज्‍बेकिस्‍तान और किर्गिस्‍तान के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि किसी भी देश में नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।

जालंधर में घरों से बाहर निकलें लोग

इससे पहले रविवार सुबह 3.58 बजे असम के तेजपुर में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई थी। पंजाब के जालंधर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पढ़ें :- हरियाणाः भूकंप से कांपा हरियाणा, पानीपत में रहा केंद्र, जन-धन की हानि नहीं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com