Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. National Herald Case : आज 5वीं बार पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी

National Herald Case : आज 5वीं बार पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 21 जून 2022। आज पांचवीं बार कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी ने उनसे इस मामले से जुड़ी जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसियों ने दिल्ली में जमकर हंगामा किया। इस केस में राहुल गांधि से अभी तक करीब 40 घंटों से ज्यादा समय तक पूछताछ हो चुकी है। ईडी की पूछताछ से कांग्रेस में खासी नाराजगी है। जिसके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें :- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 3.80 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा लाभ

कांग्रेसी नेताओं ने इस मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। इस बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी से हो रही पूछताछ के विरोध में पुलिस द्वारा प्रदर्शन करने वाले सांसदों की बदसलूकी पर चर्चा की। साथ ही अग्निपथ योजना के बारे में भी खुलकर बाते की गई। राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 7 नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले और 2 मुद्दे उठाए। उनको ईडी व दिल्ली पुलिस के रवैये के साथ अग्निपथ योजना को लेकर भी ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement