1. हिन्दी समाचार
  2. राजस्थान
  3. रील बनाने के जुनून में चली गई युवक की जान , दोस्त से मिलने आया था कोटा, तीन मई को था उसका बीए का एग्जाम

रील बनाने के जुनून में चली गई युवक की जान , दोस्त से मिलने आया था कोटा, तीन मई को था उसका बीए का एग्जाम

दोस्त के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई .युवक के हाथ से देशी कट्‌टा चलने से गोली सीने में जाकर लगी। घटना कोटा में महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तीन बजे की है.

By Rajasthan Bureau@indiavoice.co.in 

Updated Date

युवक यशवंत (22) झालावाड़ के मनोहरथाना का रहने वाला था , कुछ दिन पहले ही कोटा आया था और केशवपुरा इलाके में रह रहा था , अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था , उसके हाथ में देसी कट्‌टा था , कट्टे का ट्रिगर दबने से गोली उसके सीने में लगी , आसपास के लोग न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई .

पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च

हादसा इस दुकान पर हुआ। दोनों दोस्त इस दुकान में ही रील बना रहे थे।

तीन बहनों का इकलौता भाई था

युवक यशवंत बीए की पढ़ाई कर रहा था , तीन बहनों में इकलौता भाई था , 3 मई को उसका एग्जाम था ,युवक अपने दोस्त के साथ महावीर नगर विस्तार योजना स्थित महर्षि गौतम भवन के पास एक चाय की दुकान पर बैठा था . दोनों ने नाश्ते का ऑर्डर किया था। दुकान में चार-पांच लोग लोग बैठे थे। यशवंत और उसका दोस्त मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे . उनके हाथ में देशी कट्टा बताया . देशी कट्टे को हाथ में लेकर रील बनाते समय गोली चल गई। गोली सीधे यशवंत के सीने में जाकर लगी , देशी कट्टा किसका था और इनके पास कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है .

पढ़ें :- राजस्थान में अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए नया कड़ा कानून, आजीवन कारावास तक सजा का प्रावधान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com