मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

राजस्थान में 3 दिन रहेगा मौसम शुष्क, 4 मई के बाद बारिश होने से मिल सकती है राहत

राजस्थान में 4 मई के बाद मौसम फिर पलटी मारेंगा , मौसम विभाग ने 3 दिन लगातार बारिश का अर्लट दिया है , मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा , प्रदेश में चार , पांच और छह मई को हल्की बारिश होने के आसार है . जिसके कारण तापमान सामान्य के आस-पास ही रहेगा , मौसम विभाग ने चार मई को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है इस सिस्टम से 6 जिलों में कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है .

शेयर करें

राजस्थान में अप्रैल माह में मौसम के काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, वहीं आज से मई महीना शुरू हो गया है. अब गर्मी के तेवर और अधिक देखने को मिलेंगे. अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक चला. हालांकि मौसम में बदलाव बारिश-ओलावृष्टि के चलते तापमान सामान्य से नीचे भी दर्ज किया गया. फिलहाल राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है. अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया है , और कोटा-उदयपुर में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया , राजस्थान में सर्वाधिक तापमान 39.9 डिग्री बाड़मेर में दर्ज किया गया.

राजस्थान में अप्रैल महीने के आखिरी दिन किसी भी शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा।

राजधानी जयपुर में अगले एक-दो दिनों तक तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है , लेकिन इसके बाद यहां तापमान में इजाफा होगा. मई के दूसरे सप्ताह में यहां तापमान 42 डिग्री को पार करने की संभावना है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 व 5 मई को राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में हल्की वर्षा की संभावना जताई जा रही है.

उत्तरी राजस्थान में देर रात चली आंधी

मंगलवार देर रात उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में तेज धूलभरी आंधी चली . आंधी चलने के साथ कुछ जगह हल्के बादल भी छाए , और रात में यहां तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ , जिससे यहां रात में हल्की ठंडक का एहसास हुआ.

राजधानी जयपुर में पिछले 2-3 दिनों से तेज धूप है। हालांकि हवा चलने के कारण ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हो रही है।

 

 

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

अजमेर  36.5 डिग्री

भीलवाड़ा  37.6 डिग्री

भरतपुर  38.0 डिग्री

अलवर  36.5 डिग्री

जयपुर  36.8 डिग्री

सीकर  35.0 डिग्री

कोटा  39.0 डिग्री

बाड़मेर  39.9 डिग्री

जैसलमेर  38.1 डिग्री

जोधपुर  37.4  डिग्री

बीकानेर  36.9 डिग्री

चूरू  37.2 डिग्री

श्रीगंगानगर  36.6 डिग्री

धौलपुर  38.5 डिग्री

डूंगरपुर  39.6 डिग्री

जालौर  39.6 डिग्री

सिरोही  38.6 डिग्री

करौली  38.5 डिग्री

अधिकतम पारा दर्ज किया गया.

 

शेयर करें