मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

NEET परीक्षा का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर कोटा पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कोटा में नीट परीक्षा का विरोध करने के दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाई जिसके बाद बाद वहां कर रहें विरोध कार्यकर्ताओं को भगा दिया।

शेयर करें

Rajasthan News : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के रिजल्ट में मॉर्क्स को लेकर हुई कथित धांधली का विरोध कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ कार्यकर्ताओं पर कोटा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को जम कर लाढ़ी बरसाई, बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता हंगामा करते हुए कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने का कोशिश कर रहें थे, उनको ऐसा करने से रोकने के लिए कोटा पुलिस ने लाठियां भांज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से भगा दिया, इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही हैं।

दरअसल, नीट रिजल्ट को लेकर कोटा में भी एनएसयूआई लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है, एनएसयूआई ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था, आज सभी कार्यकर्ता नीट एग्जाम को रद्द करके दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और ज्ञापन देने वाले थे।

कार्यक्रम के अनुसार, सर्किट हाउस के बाहर सभी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए जो कि पैदल मार्च करते और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना हुए, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद झाकड़, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष विशाल मेवाडा के नेतृतव में कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे।

शेयर करें