Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः ईदगाह में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

उत्तराखंडः ईदगाह में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

By HO BUREAU 

Updated Date

Eid ul Azha prayers

रूड़की। रुड़की की सभी मस्जिदों के अलावा ईदगाह में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान ईद उल अजहा की नमाज अदा कराने के बाद मुफ्ती सलीम ने देश और प्रदेश की तरक्की खुशहाली,आपसी सौहार्द और भाईचारे की दुआएं कराईं। इस मौके पर मुफ्ती सलीम ने कहा कि कुर्बानी इस्लाम का महत्वपूर्ण फरीजा है।

पढ़ें :- Jubin Nautiyal की शादी का सच: बचपन की दोस्त से गुपचुप विवाह या सिर्फ अफवाह?

कुर्बानी करते हुए बहुत बातों को ध्यान में रखना है। कुर्बानी की कोई भी वीडियो ना बनाई जाए और ना ही किसी तरह का हुड़दंग मचाया जाए। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा के दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी की जाती है। इसकी नुमाइश ना की जाए।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाए। इस दौरान हजारों की संख्या में नमाजियों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।

Advertisement