Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Election Result 2024: कौशांबी सीट पर सपा का विदेश से आया युवा चेहरा, 25 वर्ष के पुष्पेंद्र सरोज की इतने वोटो से बड़ी जीत

Election Result 2024: कौशांबी सीट पर सपा का विदेश से आया युवा चेहरा, 25 वर्ष के पुष्पेंद्र सरोज की इतने वोटो से बड़ी जीत

By up bureau 

Updated Date

Election Result 2024: कौशांबी सीट पर सपा का विदेश से आया युवा चेहरा, 25 वर्ष के पुष्पेंद्र सरोज की इतने वोटो से बड़ी जीत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। सपा ने 37 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। कौशांबी लोकसभा सीट पर लंदन से पढ़ाई करके लौटे युवा पुष्पेंद्र सरोज 55 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

भारतीय जनता पार्टी ने कौशांबी लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे विनोद सोनकर को चुनाव मैदान में उतारा था। जिसे सपा के युवा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने 55 हजार से अधिक वोटों से मात दे दी। 2014 में यहां से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार सोनकर ने सपा के शैलेंद्र कुमार को 42 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी।

लोकसभा चुनाव 2019 में यहां से विनोद सोनकर ने सपा प्रत्याशी को 38,722 मतो से मात दी थी। तीसरे नंबर पर जनसत्ता दल के शैलेंद्र कुमार रहे। विनोद सोनकर ने दोनों ही चुनाव में चार प्रतिशत से अधिक मतों से अपनी जीत दर्ज की।

Advertisement