मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अमेठी में आग से किसानों की लाखों की फसल राख, राजस्व टीम पहुंची

HO BUREAU

यूपी के अमेठी जिले में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अगलगी में कई बीघे फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

fire in Amethi
शेयर करें

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अगलगी में कई बीघे फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों  और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अगलगी में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। नुकसान का आंकलन करने के लिए मौके पर राजस्व टीम भी पहुंची। अगलगी की घटना अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के भावापूर गांव में हुई।

शेयर करें