दिल्ली। दिल्ली पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि 26 साल की महिला कांस्टेबल LALTHEN MAWIL ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
पढ़ें :- खालिस्तान नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, सिंघु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला कांस्टेबल मूल रूप से मिजोरम की रहने वाली थी। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। दिल्ली के महरौली इलाके में अपने घर में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है।