1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Femina Miss India : टॉप 31 में पहुंचीं राज्य की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की, CM सोरेन ने दी बधाई

Femina Miss India : टॉप 31 में पहुंचीं राज्य की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की, CM सोरेन ने दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ट्वीट कर रिया को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। रिया तिर्की को झारखंड की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 3 जुलाई। झारखंड की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया के फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं। रविवार से शुरू हुए इस प्रतिष्ठापूर्ण प्रतियोगिता में रिया झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ट्वीट कर रिया को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। रिया तिर्की को झारखंड की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

पढ़ें :- झारखंडः मैया सम्मान योजना हेमंत सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती

उल्लेखनीय है कि रिया तिर्की आदिवासी समुदाय से आने पहली महिला हैं, जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले तक पहुंची हैं। रिया तिर्की रांची स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्थ कालेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की पढ़ाई की है। वह एक मॉडल और अभिनेत्री भी हैं। रिया तिर्की वर्ष 2015 में इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी थी। करीब आठ वर्षों तक लगातार कड़ी मेहनत करने के बाद वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।

पढ़ें :- 9 सितंबर को ED के सामने पेश होंगे या नहीं ? हेमंत की पेशी को लेकर पसोपेश में सियासत !

टॉप 31 में रिया ने बनाई जगह

रिया तिर्की ने साल 2015 से अपना करियर शुरू किया था। 8 साल की लगातार कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद उन्होंने आखिरकार फेमिना मिस इंडिया 2022 के टॉप 31 राज्य विजेताओं में जगह बनाई है। इस संबंध में रिया तिर्की ने बताया कि मुझे फाइनलिस्ट की सूची में चुना गया है। मुझे सच में ऐसा लग रहा है जैसे कोई सपना सच हो गया हो। मेरी सफलता इस बात का सबूत है कि एक मौका आपके पूरे जीवन की दिशा बदल सकता है। उन्होंने कहा कि वो एक उद्यमी बनने की इच्छा रखती हैं, जो आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा दे सके। वो समाज में बदलाव लाना चाहती हैं और अपने आदिवासी समुदाय की आवाज बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे सामाजिक कार्यों में जानवरों को बचाना और लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा करना शामिल है। मैं भारतीय जनजातीय लोगों के उत्थान और पूरे देश को मजबूत करने के लिए काम करना चाहती हूं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com