Women’s Asia Cup 2022 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार भारत और श्रीलंका के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे आगाज होगा । हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 7वीं बार इस खिताब को जीतने के इरादे से मैदान मैं जी जान लगाकर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश है। वहीं श्रीलंका की नजरें पहले टाइटल पर होगी। वही कुछ ही देर में टॉस होगा।
पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल
भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला
श्रीलंका इस मेगा इवेंट के पहले संस्करण से ही हिस्सा रहा है मगर आज तक खिताब नहीं जीत पाया उनको निराशा का सामना करना पड़ा। वहीं भारत ने 7 में से 6 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। 2018 में खेले गए आखिरी विमेंस एशिया कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, मगर इस बार टीम इंडिया कोई चूक किए बिना जीत की लय में वापस लौटना चाहेगी।
भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से धूल चटाई थी
बात दोनों टीमों के अभी तक इस टूर्नामेंट के सफर की करें तो, Women’s Aisa Cup 2022 में दोनों टीमों ने अपने अभिया का आगाज एक दूसरे के खिलाफ किया था। भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से धूल चटाई थी। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के 6 में से 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत को एकमात्र हार का सामना पाकिस्तान के खिलाफ करना पड़ा था। वहीं बात श्रीलंका की करें तो यह टीम 6 में से 4 मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंची थी। श्रीलंका को भारत के अलावा पाकिस्तान ने ही शिकस्त दी थी।
पढ़ें :- IPL 2026: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals कौन जीतेगा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला?
भारत ने इस टीम को 74 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई
सेमीफाइनल में भारत को आसान मुकाबला मिला था, डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश का मैच बारिश की वजह से धुलने के कारण थाईलैंड ने सेमीफाइनल के लिए पहली बार क्वालीफाई किया था। भारत ने इस टीम को 74 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान से ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला चुकता करते हुए खिताबी मुकाबले में भारत के साथ जगह बनाई।
भारत और श्रीलंका की विमेंस एशिया कप के फाइनल में 4 बार भिड़ंत हुई है और हर बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। भारत ने श्रीलंका को फाइनल में 2004,2005,2006 और 2008 में लगातार चार बार हराया है। श्रीलंका 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है।
विमेंस एशिया कप 2022 फाइनल मुकाबले का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर उठा सकते हैं, वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन करना होगा।