1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे भलाई की उम्मीद नहीं…’, भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला

‘जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे भलाई की उम्मीद नहीं…’, भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला

Akhilesh Yadav on BJP : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की।

By HO BUREAU 

Updated Date

Akhilesh Yadav on BJP : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश ने महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, किसानों, शिक्षा और सरकार की नीतियों को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया।

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा उनके उत्थान के लिए सम्मानजनक और प्रभावी नीतिगत फैसले लिए जाएंगे।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जयप्रकाश नारायण के नाम और विचारों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा, “जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे किसी भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती।” उन्होंने कहा कि जिस जेपी की तस्वीर रखकर भाजपा ने अपने गठन के समय खुद को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया था, आज वही लोग जयप्रकाश नारायण के नाम और विचारों को बेच रहे हैं।

“चीनी के दाम आसमान छू रहे…”

अखिलेश ने कहा कि ऐसे लोगों से किसी तरह की भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है, जिसमें चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाकर उनसे चंदा वसूला जा रहा है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, 7 LKM पर दिखा उत्सव का खास रंग

पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, बोले- हम साधु-संत नहीं...सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करना है

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरत के सामान महंगे होने से बाजारों की रौनक गायब हो गई है और त्योहार भी फीके पड़ गए हैं। सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार खुद मुनाफा कमाने में जुटी है और उद्योगपतियों को खुली छूट देकर मुनाफे का बंटवारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की ओर से बड़ी कंपनियों के साथ किए जा रहे समझौता ज्ञापनों पर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसे समझौते किए जा रहे हैं, जिनसे आने वाले समय में किसानों के हाथ से खेती छिन सकती है। शिक्षा के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि जिन तीन काले कानूनों को वापस लेने का सरकार नाटक करती है, वे आज भी किसी न किसी रूप में लागू किए जा रहे हैं। सैफई और लखनऊ में स्वीकृत नए प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्य को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को बढ़ावा नहीं देना चाहती। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका : CM योगी

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com