Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत में गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच गंभीर झुलसे

पीलीभीत में गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच गंभीर झुलसे

यूपी के पीलीभीत जिले में खाना बनाते समय पुरवा खास गांव में हादसा हो गया। आग लगने के कुछ देर बाद ही सिलेंडर फट गया। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीलीभीत गजरौला क्षेत्र के ग्राम पुरवा खास के रहने वाले रुपलाल खेती करते हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में खाना बनाते समय पुरवा खास गांव में हादसा हो गया। आग लगने के कुछ देर बाद ही सिलेंडर फट गया। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीलीभीत गजरौला क्षेत्र के ग्राम पुरवा खास के रहने वाले रुपलाल खेती करते हैं।

पढ़ें :- दुकानों में लगी आग, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

गैस पर खाना बन रहा था। इस दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। शोर पर परिवार वाले व आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन नाकाफी साबित हुए। कुछ देर बाद सिलेंडर फट गया। हादसे में रुपलाल, उनके भाई सोमपाल, रुपलाल के दो बच्चे पांच वर्षीय सोनाक्षी व तीन वर्षीय कार्तिक झुलस गए।

बमुश्किल आग पर काबू किया गया। आनन-फानन में रात को ही घायलों को ग्रामीणों की मदद से मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com