1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे टीका लगाओ’…गदर-2 का धांसू टीजर रिलीज

‘दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे टीका लगाओ’…गदर-2 का धांसू टीजर रिलीज

गदर- 2 के टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में बोले गए डायलॉग से होती है। वह कहती है दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ वरना वो इस बार दहेज में पाकिस्तान ले जाएगा।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म गदर-एक प्रेमकथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने बेहतरीन अभिनय किया था। फिल्म में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था।

पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र

हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया  गया है। वहीं अब फैंस इस फिल्म के सिक्कल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।ऐसे में फैंस को ट्रीट देते हुए मेकर्स ने साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का टीजर जारी कर दिया है।

11 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज

गदर 2 के टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में बोले गए डायलॉग से होती है। वह कहती है दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ वरना वो इस बार दहेज में पाकिस्तान ले जाएगा। इसके बाद सनी देओल की एंग्रीमैन के तौर पर लाहौर में धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है।

टीजर में सनी देओल इस बार हैंडपंप की जगह एक बड़ा कार्ट व्हील लेकर गुस्से में घुमाते हुए अपने दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है तारा सिंह इज बैक। बता दें कि फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें :- बॉलीवुड + सोशल मीडिया: 2025 का नया फैशन गेम

‘एक बार फिर फैंस का दिल जीतेंगे’

वहीं एक्टर सनी देओल ने कहा कि गदर 2 अपने आइकॉनिक पहले भाग की लीगेसी को आगे बढ़ा रहा है। भारत की सबसे फेवरेट फैमिली फिल्मों में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है।

उम्मीद है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कहा कि गदर एक प्रेमकथा पर हमें फैंस का बहुत प्यार मिला। हमने महसूस किया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूती से बसी है। हमें उम्मीद है कि हम एक बार फिर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com