मुंबई। IPL के 16वें सीजन के लीग स्टेज का अंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के साथ हो गया। इस सीजन फ्लेऑफ में गजविजेता के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स,लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियस की टीम जगह बनाने में कामयाब हुई है।
पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी
आरसीबी को अपने आखिरी मुकाबले में मिली हार के कारण वह फ्लेऑफ में जगह बनाने में चूक गए। IPL के 16वें सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में कई नए रिकॉड्रर्स बने। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए इस मैच में 2 शानदार शतकीय पारियां देखने को मिलीं।
पहली पारी विराट कोहली के बल्ले से जबकि दूसरी पारी शुभमन गिल के बल्ले से। गुजरात ने इस मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से मात देने के साथ लीग स्टेज का अंत 20 अंकों के साथ किया।
विराट ने बनाई 101 रनों की पारी
आपको बता दें कि आरसीबी को फ्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 197 रनों का स्कोर भी बनाया। विराट कोहली के बल्ले से 61 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली।
पढ़ें :- Asian Games 2026 : नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- 'यकीन है कि...'
जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने अपनी 104 रनों की नाबाद शतकीय पारी के दम कई नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया है। गिल अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी के साथ 25 बार किसी पारी में 50 या उससे अधिक का स्कोर करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
गिल के लिए IPL रहा शानदार
साल 2023 शुभमन गिल के लिए अभी तक काफी शानदार बीता है। आईपीएल के इस सीजन में गिल अब तक 14 पारियों में 56.67 के औस से 680 रन बना चुके हैं।शुभमन गिल के बल्ले से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 101 रनों की पारी निकली थी।
गिल ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी इसी फॉर्म को जारी रखते हुए 104 रनों की बेहतरीन पारी खेल दी। गिल ने अपनी 104 रनों की पारी के दम पर आईपीएल में गुजरात की तरफ से सर्वाधिक रनों की निजी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बने हैं।