1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand News : बीजेपी सांसद निशिकांत ने ट्वीट कर माइलिंग लीज मामले में सीएम सोरेन पर बोला हमला

Jharkhand News : बीजेपी सांसद निशिकांत ने ट्वीट कर माइलिंग लीज मामले में सीएम सोरेन पर बोला हमला

Jharkhand Nishikant Dubey tweet : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने माइनिंग लीज मामले में एक और नया खुलासा करते हुए सीएम सोरेन की मुश्किलें बढ़ाने वाला ट्वीट किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 20 मई। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे आए दिन ट्वीट कर राज्य सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट किया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने माइनिंग लीज़ लेने के लिए तत्कालीन ज़िला खनन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार को खुद फ़ोन करके दबाव बनाया था?

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

सांसद ने लिखा है कि भविष्य के डर यानी जेल जाने या हत्या की आशंका के कारण सत्यजीत कुमार ने नौकरी से इस्तीफ़ा दिया था ? इससे पूर्व बीते मंगलवार को सांसद ने ट्वीट कर कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत के नाम माइनिंग लीज़ देने वाले खनन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार ने नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया है और ग़ायब हो गए हैं? यदि यह सही है तो ईडी व आयकर विभाग को खोजबीन करनी चाहिए।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

उल्लेखनीय है कि खनन विभाग ने हेमंत सोरेन को जून 2021 में पत्थर खदान का पट्टा रांची के खनन पदाधिकारी ने आवंटित किया। 16 जून, 2021 को रांची के डीएमओ की तरफ से लीज का लाइसेंस निर्गत किया गया। वहीं, 10 जुलाई, 2021 को पूर्णतः स्वीकृति दी गयी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com