22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से सटे गोंडा की सीमा को सुरक्षा की दृष्टि से 22 जनवरी रात 12:00 बजे तक सील कर दिया गया है। लगातार पीएसी व पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। केवल उन्हीं लोगों को गोंडा से अयोध्या जाने की अनुमति दी गई है जो अधिकृत हैं।
Updated Date
गोण्डा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से सटे गोंडा की सीमा को सुरक्षा की दृष्टि से 22 जनवरी रात 12:00 बजे तक सील कर दिया गया है। लगातार पीएसी व पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। केवल उन्हीं लोगों को गोंडा से अयोध्या जाने की अनुमति दी गई है जो अधिकृत हैं।
पीएसी व पुलिस कर रही फ्लैग मार्च
सरयू नदी के किनारे गोंडा के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। पुलिस फोर्स तटीय इलाकों में भी सतर्कता बनाए हुए है। गोंडा-अयोध्या बॉर्डर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। पुलिस संदिग्ध वाहनों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग कर रही है। देर रात गोंडा-अयोध्या बॉर्डर पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने स्वयं वाहनों की चेकिंग की। फ्लैग मार्च किया और बॉर्डर को सील करवाया।
उनका कहना था कि लगातार पुलिस चौकसी बनाए हुए है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बॉर्डर को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को गोंडा से अयोध्या की सीमा में नहीं जाने दिया जाएगा। केवल वही व्यक्ति जा सकेगा जो गोंडा से अयोध्या जाने के लिए अधिकृत है। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गोंडा से अयोध्या के बॉर्डर तक 24 घंटे बैरियर लगाकर पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बॉर्डर को पूरी तरीके से सील कर दिया गया है।