मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Good News : सड़क निर्माण में रिकॉर्ड उपलब्धि, 100 घंटे में बिछाया सबसे अधिक बिटुमिनस मिक्स- नितिन गडकरी

इंडिया वॉइस

गडकरी ने कहा कि PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को 100 घंटे में फ्लेक्सिबल फुटपाथ (DBM कोर्स) सबसे लम्बी सड़क निर्माण का श्रेय जाता है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 13 मार्च। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़कों के निर्माण में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए गए हैं।

गडकरी ने कई ट्वीट कर कहा कि रिकॉर्ड के ताज में एक और रत्न जोड़ गया है। इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया है। रिकॉर्ड 100 घंटे में सड़क निर्माण के लिए सबसे अधिक बिटुमिनस मिक्स बिछाये जाने का है।

उन्होंने कहा कि PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को 100 घंटे में फ्लेक्सिबल फुटपाथ (DBM कोर्स) सबसे लम्बी सड़क निर्माण का श्रेय जाता है। ये अविश्वसनीय उपलब्धि पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड ने भमिया गांव के पास NH-47 के साथ जंक्शन से शुरू होकर पंचमहल जिले के बलेतिया गांव में SH-175 के साथ जंक्शन पर समाप्त होने वाले 8-लेन एक्सेस-नियंत्रित एक्सप्रेस-वे के निर्माण में हासिल की थी। आगे उन्होंने कहा कि ये गुजरात राज्य में भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड संरेखण (एनएच-148एन) का खंड है।

शेयर करें