1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः ग्रामीण डाक सेवकों ने कहा- 8 घंटे काम लेकर 4 घंटे का दिया जाता है वेतन, मांगों के लिए हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ः ग्रामीण डाक सेवकों ने कहा- 8 घंटे काम लेकर 4 घंटे का दिया जाता है वेतन, मांगों के लिए हड़ताल पर

कोरबा सहित देशभर में 1,55,000 डाकघरों के अंतर्गत काम करने वाले ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर चले गए हैं। उनके हड़ताल पर जाने से डाक सामग्री के वितरण का काम बुरी तरह से बाधित हो गया है।

By Rakesh 

Updated Date

कोरबा। कोरबा सहित देशभर में 1,55,000 डाकघरों के अंतर्गत काम करने वाले ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर चले गए हैं। उनके हड़ताल पर जाने से डाक सामग्री के वितरण का काम बुरी तरह से बाधित हो गया है।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी कई मांगें काफी समय से लंबित हैं, जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोरबा के मुख्य डाकघर के सामने नारेबाजी कर रहे ये सभी ग्रामीण क्षेत्र में सेवा देने वाले डाक सेवक हैं। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली डाक सामग्री का वितरण करने की जिम्मेदारी इन लोगों को मिली हुई है।

बैनर पोस्टर के साथ इन कर्मचारियों ने अपनी सात मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की। ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी, नियमितिकरण और अन्य सुविधाएं दिए जाने के लिए लगातार मांग की जा रही है जिस पर विभाग और सरकार उदासीन हैं।

कहा कि हड़ताल से जो समस्याएं पैदा हुई हैं, उसके लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। ग्रामीण डाक सेवक संघ ने ऐलान किया कि अगर समय रहते उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com