Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुजरात चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची,जानिए किसे मिला टिकट

गुजरात चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची,जानिए किसे मिला टिकट

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी शनिवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. अखिलेश यादव की उपस्थिति में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय ने पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी की है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

गुजरात के 13 विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण के प्रत्याशी

जगदीश चंद्र कनुलाल जोशी- अबदासा, लालजी भी बढ़या-गांधीधाम, राजुभाई अर्जनभाई सरवैया-तेजपुर, नरेन्द्र सिंह जड़ेजा-जामनगर उत्तर, सब्बीर भाई- जामजोधपुर, हामीर भाई डेर-द्वारिका, रमेश भाई डाकि-पोरबंदर, कांधल भाई जड़ेजा-कुतियाना, चश्मावाला मंसूर अहमद- सूरत ईस्ट, सुबहन शेख असदुल्ला-लिम्बायत, मोहम्मद जाकिर-सूरत वेस्ट, जुबेर अंसारी- चौरयासी तथा कमलेश योगी बलसाड़ .

द्वितीय चरण के लिए 7 विधानसभा क्षेत्रों में ये प्रत्याशी है मैदान में

समाजवादी पार्टी भुराभाई रावल-राधानपुर, सूर्य सिंह जी डाभी-गांधीनगर नार्थ, जगदीश भाई मरचेंट- वेजलपुर, राकेश यादव-वतवा, काजी मोहम्मद सलीम-निकोल, अल्ताफ खान पठान- बापू नगर तथा ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा-अमराई वदी को चुनाव मैदान में उतारा है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. दो चरणों में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी. वहीं 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. मतगणना 8 दिसंबर को होगी. 8 दिसंबर की देर रात तक तय हो जााएगा कि प्रदेश में कौनसी पार्टी सरकार बनाएगी.

Advertisement