गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आप की जीत दावा किया है.
Updated Date
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने गुजरात के विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है. गुजरात (Gujarat) में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजराती भाषा में गुजरात के लोगों के लिए संदेश दिया है. सीएम केजरीवाल ने इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है.
सीएम केजरीवाल ने किया जीत का दावा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है. हम जरूर जीतेंगे.’
गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है।
हम ज़रूर जीतेंगे pic.twitter.com/vwNhpaNX6R
पढ़ें :- वीर सावरकर पुरस्कार विवाद: राजनीति, इतिहास और सम्मान की बहस
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 3, 2022
गुजराती में केजरीवाल का संदेश
एक अन्य ट्वीट भी अरविंद केजरीवाल ने किया, जिसमें वो गुजराती में बोलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में सीएम केजरीवाल ने लिखा, ‘गुजरात के लोगों को मेरा प्यार भरा संदेश …’
गुजरात के लोगों को मेरा प्यार भरा संदेश … pic.twitter.com/gaod6GZpho
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 3, 2022
पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’
जान लें कि गुजरात में कुल 4,90,89,765 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाता 2,53,36,610 और 2,37,51,738 महिला मतदाता शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है.