अहमदाबाद, 10 मई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दाहोद में ‘आदिवासी सत्याग्रह रैली’ में हिस्सा लेने पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को दो नहीं एक भारत चाहिए। 2014 में प्रधानमंत्री बनने वाले नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले गुजरात में जो काम किया वो आज भारत में हो रहा है। इसे गुजरात मॉडल कहा जाता है।
पढ़ें :- 'देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा...', छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी दो हिंदुस्तान नहीं चाहती है।
कांग्रेस पार्टी एक हिंदुस्तान चाहती है, उस हिंदुस्तान में सबका आदर होना चाहिए, सबको अवसर मिलने चाहिए, सबको शिक्षा मिलनी चाहिए, सबको स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए: श्री @RahulGandhi #AdivasiSatyagraha pic.twitter.com/UtKZDlVFrY
— Congress (@INCIndia) May 10, 2022
पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो...', राहुल गांधी ने MP सरकार पर साधा निशाना
रैली में राहुल गांधी ने कहा कि आज दो भारत हैं। पहला अमीरों का। इनके पास शक्ति, धन और अहंकार है। दूसरा भारत आम लोगों का है। इस मॉडल को भारत में लागू किया गया है। कांग्रेस दो भारत नहीं चाहती। वो ऐसा भारत चाहती है जिसमें सभी को समान अधिकार हो और सभी को सारी सुविधाएं मिलें। बतादें कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से कांग्रेस की इस रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये धन है, ये जल, जंगल, जमीन किसी उद्योगपति की नहीं है; ये आपका है- आदिवासियों का है, गरीबों का है, हिंदुस्तान के नागरिकों का है।
मगर इसका फायदा आपको नहीं मिलता है: श्री @RahulGandhi
#AdivasiSatyagraha pic.twitter.com/xCRwa2MeeL— Congress (@INCIndia) May 10, 2022
पढ़ें :- 'क्या हम यहां सुरक्षित हैं?' मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या पर बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो वो आदिवासियों की मर्जी से चलेगी। सरकार दो-तीन लोगों की नहीं जनता की आवाज से चलेगी। छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे। कांग्रेस वादा नहीं करेगी। वो गारंटी देगी। ये कोई जनसभा नहीं है, ये सत्याग्रह की शुरुआत है।
हमने छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूलों का जाल बिछा दिया है, जिसमें गरीब से गरीब लोग अपने बच्चों को भेजकर अंग्रेजी सिखा सकते हैं।
हम ये काम यहाँ पर भी करना चाहते हैं: श्री @RahulGandhi #AdivasiSatyagraha
— Congress (@INCIndia) May 10, 2022
राहुल गांधी ने कोरोना काल पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कह रहे थे- ‘थाली बजाओ।’ 3 लाख लोगों की मौत हुई है, लेकिन टीवी पर नरेन्द्र मोदी का एक ही चेहरा नजर आता है। सरकार ने सरकारी स्कूलों को बंदकर उनका निजीकरण कर दिया। उन्होंने कहा कि विकास की हर ईंट में आदिवासियों का हाथ है।
पढ़ें :- 'ये सरकार की पूर्ण विफलता', मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत पर राहुल गांधी
जब कोरोना आया, तो प्रधानमंत्री कहते हैं ताली-थाली बजाओ, टॉर्च जलाओ।
मगर मीडिया के मित्र ये नहीं कहते कि गुजरात में तीन लाख लोग मरे हैं, ये नहीं कहते कि माँ गंगा लाशों से भर गई थी, ये नहीं कहते कि हिंदुस्तान में 50-60 लाख लोग मरे: श्री @RahulGandhi #AdivasiSatyagraha
— Congress (@INCIndia) May 10, 2022
वहीं राहुल गांधी के दाहोद पहुंचने पर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, विपक्ष के नेता सुखराम राठवा और गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने स्वागत किया। हर्षदभाई निनामा ने चांदी की परछती पहना कांग्रेस नेता का स्वागत किया। दाहोद की रैली में बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पाटीदार नेता और कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल भी मंच पर मौजूद रहे।
जल, जंगल, जमीन आदिवासियों के बुनियादी हक हैं, जिन पर भाजपाई हुकूमत डाका डाल रही है।
मगर कांग्रेस ने भी चट्टान बनकर आदिवासियों के हितों की रक्षा का वचन लिया है।
#AdivasiSatyagraha pic.twitter.com/cnpqyt7o9Yपढ़ें :- 'संविधान और BJP - RSS की विचारधारा...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
— Congress (@INCIndia) May 10, 2022
राहुल गांधी ने आदिवासी सत्याग्रह की शुरुआत की। सत्याग्रह पत्र जगदीश ठाकोर ने पढ़ा। राहुल ने सत्याग्रह ऐप और सत्याग्रह की वेबसाइट www.adiwasisatyagrah.in को लॉन्च किया। बैठक में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, तापी और वेदांता परियोजनाओं के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया गया।
कांग्रेस ने ये तय कर लिया है कि आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार के लिए जितनी जोरदार लड़ाई लड़नी पड़े, हम लड़ेंगे।
आज गुजरात के दाहोद से इसकी ललकार उठ चुकी है।#AdivasiSatyagraha pic.twitter.com/CCaBWrASmh
— Congress (@INCIndia) May 10, 2022
वहीं रैली के दौरान कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि ये रैली सत्याग्रह की शुरुआत नहीं है। कांग्रेस 125 विधानसभा सीटें जीतेगी। जगदीश ठाकोर ने कहा कि सरकार आदिवासियों को परेशान कर रही है। कांग्रेस आदिवासियों के संघर्ष को अपना बनाने का फैसला किया है।