मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

झारखंड में हज यात्रा का ऑनलाइन फॉर्म 15 फरवरी तक होगा जमा

इंडिया वॉइस

मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, अब 15 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

Hajj Pilgrimage
शेयर करें

रांची : हज यात्रा-2022 के लिए कम आवेदन आने के कारण केंद्रीय हज कमेटी ने आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, अब 15 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस संबंध में केंद्र ने झारखंड राज्य कमेटी को पत्र भेजा है। इसके बाद आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि हज आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक थी, लेकिन आवेदनों की संख्या कम आने की वजह से तिथि बढ़ायी गई है।

कमेटी के अनुसार झारखंड के विभिन्न जिलों से अब तक 1400 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। जबकि, कोविड काल से पहले इससे काफी ज्यादा लोग हज के लिए आवेदन करते थे,इससे कोटा कम पड़ जाता था। स्थिति ऐसी रहती थी कि कई लोग नहीं जाने के कारण मायूस हो जाते थे।

शेयर करें