1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हार्दिक पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, पिछले कुछ समय से पार्टी से थे नाराज

हार्दिक पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, पिछले कुछ समय से पार्टी से थे नाराज

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक का आरोप है कि कार्यवाहक अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अहमदाबाद, 18 मई। गुजरात कांग्रेस को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे हार्दिक पटेल ने आखिरकार पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक का आरोप है कि कार्यवाहक अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

हार्दिक पटेल ने ट्विटर किया-“उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।”

“आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत, मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।”

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com