Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hardoi : चारों तरफ बाढ़ की तबाही से सैकड़ों गांव हुए जलमग्न

Hardoi : चारों तरफ बाढ़ की तबाही से सैकड़ों गांव हुए जलमग्न

By up bureau 

Updated Date

Ganga

लखनऊ। यूपी के कई जिलों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बिजनौर,लखीमपुर,बहराइच,पीलीभीत जैसे जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है, वहीं अब हरदोई भी शामिल हो गया है। हरदोई में बाढ़ का कहर तबाही मचा रहा है। यहां गर्रा नदी में आई बाढ़ ने सैकड़ों गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ के चलते हजारों की आबादी इन गांवों में फंसी हुई है। SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

वहीं शाहाबाद-पाली स्टेट हाईवे पर कटाव के कारण पचास फीट सड़क पानी में बह गई है। जिससे दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह बंद है। जिसके बाद बाढ़ पीड़ितों में नाराजगी है, उनका कहना है कि प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की है। सिर्फ यहीं नही बल्कि पीलीभीत के दियूनी बैराज में पानी छोड़े जाने के बाद गर्रा नदी के उफान से सवायजपुर और शाहाबाद क्षेत्र के 100 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में कमर से ऊपर पानी भर गया है, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ ग्रस्त गांवों में लोगों को रहने और खाने-पीने का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है।

SDRF की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी भी करीब 10 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसी हुई है। लोग घरों की छत पर सोने को मजबूर है। मौके पर प्रशासनिक अमला राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक अफसरों ने कुछ स्थानों पर ही राहत सामग्री बंटवाई है। अभी तक उनके पास कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है। बाढ़ के हालातों के बीच उनका जीना मुश्किल हो गया है।

Advertisement