Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Haryana : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ‘आप’ में शामिल, तंवर के बहाने दलित वोट में एंट्री

Haryana : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ‘आप’ में शामिल, तंवर के बहाने दलित वोट में एंट्री

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 04 अप्रैल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अशोक तंवर कुछ समय तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में भी रहे हैं। पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी अब हरियाणा में अपने पैर पसार रही है।

पढ़ें :- दिल्ली में शराब नीति मामलाः कोर्ट से केजरीवाल को राहत नहीं, 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा, ED ने कहा- जांच में नहीं कर रहे सहयोग

सोमवार को अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। जहां तवंर हरियाणा ‘आप’ प्रभारी सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। केजरीवाल ने तंवर को एक क्षमतावन, जुझारू और योग्य नेता बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति की पक्षधर है।

पढ़ें :- हरियाणाः जींद रैली को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, रैली को सफल बनाने को झोंकी ताकत

इससे पहले अशोक तंवर नवंबर में ही TMC में शामिल हुए थे। सितंबर 2019 में कांग्रेस से किनारा करने के बाद तंवर ने फरवरी 2020 में अपना भारत मोर्चा पार्टी बनाई थी।

बतादें कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सिरसा से लोकसभा सदस्य रहे अशोक तंवर हरियाणा की राजनीति के प्रमुख किरदारों में रहे हैं। साल 1999 में अशोक तंवर NSUI के सचिव बने और साल 2003 में वो अध्यक्ष बन गए। तंवर 29 साल की उम्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। वहीं साल 2009 के संसदीय चुनाव में राहुल गांधी ने उन्हें सिरसा के चुनावी मैदान में उतारा। उन्होंने इनेलो के डॉ. सीताराम को 35001 वोटों से हराया। कांग्रेस हाईकमान ने फरवरी, 2014 में डॉ. तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। इस पद पर वो सितम्बर, 2019 तक रहे। करीब दो दशक तक कांग्रेस की सियासत में सक्रिय रहने के बाद 5 अक्टूबर, 2019 को उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। 25 फरवरी, 2021 को अपना भारत मोर्चा का गठन किया।

पढ़ें :- दिल्ली में ‘आप’ का कार्यकर्ता सम्मेलनः केजरीवाल बोले, कांग्रेस-भाजपा को पीछे छोड़ देश में आम आदमी पार्टी का होगा राज
Advertisement