मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः जींद रैली को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, रैली को सफल बनाने को झोंकी ताकत

Rakesh

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हरियाणा अनुराग डांडा कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवा, बेरोजगार व हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। श्री डांडा ने जींद में 28 जनवरी को होने वाली रैली का न्यौता कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर हरियाणा की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।

Anurag Danda Senior Vice President of Aam Aadmi Party Haryana
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हरियाणा अनुराग डांडा कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवा, बेरोजगार व हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। श्री डांडा ने जींद में 28 जनवरी को होने वाली रैली का न्यौता  कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर हरियाणा की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।

हरियाणा के युवा बेरोजगार, 2 लाख सरकारी नौकरियों के पद खालीः अनुराग डांडा 

श्री डांडा ने कहा कि हरियाणा के युवा बेरोजगार हैं। करीब 2 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा सत्र में 60 हजार नौकरियां देने की बात कही थी लेकिन नौकरियां नहीं मिलीं। कहा कि मुख्यमंत्री ने अगर नौकरी दी भी है तो उसमें 75 प्रतिशत लोग बाहरी हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बाहर के लोगों को ही नौकरियां देने हैं तो उन्हें चुनाव विभाग से ही लड़ना चाहिए। क्योंकि हरियाणा की जनता उन्हें हरियाणा से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को जींद में आम आदमी पार्टी की रैली होने जा रही है जो अब तक की सबसे विशाल रैली होगी। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे।

शेयर करें