Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras : गृह कलह से परेशान युवक ने खाया जहर, पारिवारिक विवाद ने ले ली जान

Hathras : गृह कलह से परेशान युवक ने खाया जहर, पारिवारिक विवाद ने ले ली जान

By up bureau 

Updated Date

Hathras : गृह कलह से परेशान युवक ने खाया जहर, पारिवारिक विवाद ने ले ली जान

हाथरस। उत्तर प्रदेश के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नायवंस में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गृह क्लेश से परेशान होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कमल कांत के घर में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

आज कमल कांत ने इस तनाव से छुटकारा पाने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया। जब परिवार के सदस्यों को इस बारे में पता चला, तो वे उसे तुरंत बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान कमल कांत परिवारजनों से बात कर रहा था, लेकिन उसने डॉक्टरों द्वारा दी गई दवा लेने से इनकार कर दिया।

कमल कांत की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के उच्च चिकित्सा केंद्र (हाई सेंटर) रेफर कर दिया। हालांकि, परिजनों की लापरवाही के चलते उसे समय पर अलीगढ़ नहीं ले जाया जा सका, और उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई।

Advertisement