नीम के पत्तियों के लाभ तो जानते ही होंगे आप पर आज जो हम लाभ बताने वाले है वो किसी ने नहीं बताया होगा।
Updated Date
नई दिल्ली । नीम की पत्तियां बेस्वाद होती है पर क्या आपको पता है कि स्वाद में भले ही कड़वी होती हैं पर इनका सेवन करने से शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। सबके बड़े-बुजुर्ग सदियों से इसका इस्तेमाल खाने और औषधि बनाने में करते आ रहे हैं। आपने भी अपने दादा-दादी या नाना-नानी से इसके फायदों के बारे में जरूर सुना होगा। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करेंगे तो आपको और ज्यादा लाभ मिलेंगे। क्या फायदे पहुंचते है आपको नीम के पत्तियों से चलिए जानते है।
1. आंतों को रखती हैं स्वस्थ- काफी लोग बाहर का खाना खाने लगे है। जिसकी वजह से वे अक्सर आंत के किसी न किसी संक्रमण से पीड़ित हो जाते हैं। इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि नीम की पत्तियां इन्फेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं का खत्मा कर सकती हैं।
2. हेल्दी लीवर- नीम की पत्तियों का खाली पेट सेवन करने से लीवर को भी हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस लीवर के टीशूज़ पर बुरा प्रभाव डालता है।
3. ब्लड शुगर कंट्रोल- नीम का स्वाद कड़वा होता है. इसलिए ये ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। अगर आपको डायबिटीज है तो आप नीम के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।
4. कब्ज से छुटकारा- कब्ज से परेशान लोगों के लिए भी नीम के पत्ते बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। नीम की पत्तियों में फाइबर पाया जाता है, जो पेट की गहराई से सफाई करने और सूजन की दिक्कत से राहत दिलाने का काम करता है।