Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. यूक्रेन से झारखंड लौटने वालों के टिकट के पैसे लौटाएगी राज्य सरकार

यूक्रेन से झारखंड लौटने वालों के टिकट के पैसे लौटाएगी राज्य सरकार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची : यूक्रेन में पिछले कई दिनों से गतिरोध बना हुआ है। रूस की सेना के साथ यूक्रेन की टकराहट जारी है। ऐसे में वहां से लोग सुरक्षित निकलने का रास्ता लगातार तलाश रहे हैं। कई भारतीय भी वहां फंसे हुए हैं, जिन्हें वापस लाने को भारत सरकार अपने स्तर से प्रयास कर रही है। इनमें अधिकांश स्टूडेंट्स हैं। झारखंड के भी कई छात्र वहां अपने वतन वापसी की कोशिश में लगे हैं।

पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा है कि लगातार बने नए गतिरोध के बीच निजी खर्च से झारखंड वापस आने वाले राज्यवासियों के टिकट की राशि झारखंड सरकार वापस करेगी। ट्विटर पर जानकारी देते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी राज्यवासियों को हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है।

पढ़ें :- BMW के बाद अब CM हेमंत सोरेन के काफिले में शामिल हुई लैंडरोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां, जानें क्यों खरीदनी पड़ी 18 गाड़ियां

सरकार ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में फंसे झारखंडियों के लिये राज्य सरकार ने 25 फरवरी को कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये। यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गए झारखंडवासियों या उनके परिवारजनों से अपील करते हुए कहा गया है कि वे कृपया झारखण्ड कंट्रोल रूम के फोन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी दें। राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर सभी को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

Advertisement