Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर बरेली में ऐतिहासिक प्रबुद्ध समागम, उमड़ा जनसमर्थन

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर बरेली में ऐतिहासिक प्रबुद्ध समागम, उमड़ा जनसमर्थन

By up bureau 

Updated Date

"एक राष्ट्र, एक चुनाव" को लेकर बरेली में ऐतिहासिक प्रबुद्ध समागम, उमड़ा जनसमर्थन

बरेली। यूपी के बरेली जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना के तहत ऐतिहासिक प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” था, जिसमें जिले के समस्त संगठन, प्रतिष्ठित एसोसिएशन और सामाजिक संस्थाएं एकजुट होकर शामिल हुईं।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. के. पी. सिंह ने की, जबकि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार बंसल मुख्य वक्ता रहे। अपने संबोधन में सुनील बंसल ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भारत के तेज़ विकास और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से बचकर सरकारें पूरी ऊर्जा से जनता के कल्याण और नीतियों के क्रियान्वयन पर ध्यान दे सकेंगी।

बंसल ने जानकारी दी कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति देशभर से जनसमर्थन जुटा रही है, ताकि इस महत्त्वाकांक्षी विचार को शीघ्र साकार किया जा सके।

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने भी अपने संगठन की ओर से लिखित समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि भारत के विकास के हर प्रयास में राष्ट्रहित सर्वोपरि रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, डॉ. सौरभ अग्रवाल, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल समेत कई प्रमुख नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल

समारोह के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विचार को जन-जन तक पहुँचाकर भारत को सशक्त लोकतंत्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Advertisement