1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘मैं दुनिया का पहला स्वीट आतंकवादी हूं”- अरविंद केजरीवाल

‘मैं दुनिया का पहला स्वीट आतंकवादी हूं”- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने डॉ कुमार विश्वास के द्वारा उनके ऊपर लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सभी लोगों के बयान हास्यास्पद हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 18 फरवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले डॉ कुमार विश्वास के ‘खालिस्तान’ और केजरीवाल से जुड़े बयानों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। कुमार विश्वास, राहुल-प्रियंका और प्रधान मंत्री के आरोपों के संबंध में केजरीवाल ने कहा कि तमाम बयान हास्यास्पद हैं।

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “ मैं दुनिया का पहला “स्वीट आतंकवादी” हूं, जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता हूं, अस्पताल बनवाता हूं, बिजली ठीक करता हूं। अंग्रेज भगत सिंह से खौफ खाते थे। इसलिए उन्हें आतंकवादी बोलते थे। मैं भगत सिंह का चेला हूं।”

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक डॉ कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना एक बयान में आरोप लगाया था कि वे सत्ता लोलुप हैं। विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल ‘खालिस्तान’ के प्रधानमंत्री बनने का सपना भी देख चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com