1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. IAS Pooja Singhal : CA सुमन कुमार का खुलासा, बरामद अधिकांश नगदी IAS पूजा सिंघल की

IAS Pooja Singhal : CA सुमन कुमार का खुलासा, बरामद अधिकांश नगदी IAS पूजा सिंघल की

ED ने CA सुमन सिंह की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट को बताते हुए उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया है। ED ने अदालत को सूचित किया है कि उनके पास ये मानने का कारण हैं कि पूजा सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियों में शामिल हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 12 मई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड में CA सुमन कुमार सिंह ने कई खुलासे किए हैं। ED को सुमन सिंह ने पूछताछ में बताया है कि उनके घर से बरामद अधिकांश नकद राशि IAS पूजा सिंघल की है, जो उनके निर्देश पर एकत्रित की गई थी।

पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

पूजा सिंघल के निर्देश पर कई फैसले लिए गए

गिरफ्तार CA सुमन कुमार सिंह ने बताया है कि पूजा सिंघल के निर्देश पर उनके परिवार के स्वामित्व वाले पल्स अस्पताल की जमीन खरीदने के लिए एक प्रसिद्ध बिल्डर को 3 करोड़ नकद दिए गये थे। पूजा सिंघल ने पल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के महत्वपूर्ण मामलों जैसे निर्माण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारी भुगतान आमतौर पर नकद में प्राप्त किया गया था।

CA सुमन सिंह दोबारा रिमांड पर गए

ED ने CA सुमन सिंह की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट को बताते हुए उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया है। ED ने अदालत को सूचित किया है कि उनके पास ये मानने का कारण हैं कि पूजा सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियों में शामिल हैं। इसके अलावा खूंटी के मनरेगा घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट को बताया कि कुछ अभियुक्तों ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने अभियुक्त जूनियर इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा को पूजा सिंघल को नगद देते हुए 4 बार देखा था। वहीं एक अन्य ने कहा कि पूजा सिंघल के कहने पर वो राम विनोद सिन्हा से रुपयों से भरा बैग लेता था और पूजा सिंघल को पहुंचाता था, उस बैग में ताला लगा होता था।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

गौरतलब है कि ED ने 6 मई को IAS पूजा सिंघल और उनके करीबियों से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर 2 दिन तक छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये CA के घर से बरामद किए गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com