Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मदद की जाए तो लुधियाना चाइना का मुकाबला कर सकता है: राहुल गांधी

मदद की जाए तो लुधियाना चाइना का मुकाबला कर सकता है: राहुल गांधी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुरुवार को राहुल पंजाब के लुधियाना में अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर चीन के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

पढ़ें :- 'माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं...', छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की, उन्होंने गलत जीएसटी लागू की। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार सारा काम उद्योगपतियों का करने के लिए बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के उद्योगपति रोजगार नहीं दे सकते।

उन्होंने आगे कहा कि ‘लुधियाना के छोटे और मध्यम उद्योग इस देश को रोजगार दे सकते हैं। अगर इस देश को मजबूत किया जाए, इनकी मदद की जाए तो लुधियाना चाइना का मुकाबला कर सकता है। राहुल ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि आपकी मदद करने वाला कोई नहीं है।

राहुल ने कहा कि चाहें वो दिल्ली की सरकार हो या पंजाब की। किसी के पास कोई विजन नहीं है। कोई दृष्टिकोण नहीं है। ना देश की तरक्की का, ना लुधियाना के विकास का।

पढ़ें :- किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर मांगा समर्थन
Advertisement