Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Food Supply : WTO मंजूरी दे तो दुनिया को खाद्य सामग्री देने में सक्षम है भारत- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Food Supply : WTO मंजूरी दे तो दुनिया को खाद्य सामग्री देने में सक्षम है भारत- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। दुनिया में गहराए खाद्य संकट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत खाद्य संकट से जूझ रही दुनिया की मदद के लिए तैयार है। इस बारे में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से हाल ही में चर्चा भी की है। गुजरात के एक कार्यक्रम को वर्जुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) की मंजूरी मिलने पर भारत दुनिया की मदद के लिए तैयार है।

पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

भारत दुनिया की मदद के लिए तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के चलते दुनिया में खाद्यान संकट पैदा हुआ है। हर देश अपने खाद्यान भंडार को सुरक्षित रखना चाहता है। ऐसी स्थिति में भारत मदद के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत में उन्होंने कहा कि WTO अनुमति दे तो भारत कल से ही खाद्यान सप्लाई कर सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास अपने लोगों के लिए पर्याप्त आनाज मौजूद है। भारत के किसानों ने ऐसा प्रबंध कर रखा है कि भारत दुनिया को भोजन खिला सकता है। हालांकि हमें अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप काम करना होगा। उन्हें नहीं पता की WTO कब इसकी मंजूरी देगा, लेकिन भारत दुनिया को खाद्यान दे सकता है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

PM मोदी ने की भारतीय किसानों की तारीफ

इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे किसानों ने दुनिया को खिलाने की व्यवस्था भी कर ली है। हालांकि हमें दुनिया के कानूनों के मुताबिक ही काम करना है। इसलिए मुझे इस बात का पता नहीं है कि विश्व व्यापार संगठन कब इसकी मंजूरी देगा और हम दुनिया को तब से भोजन की आपूर्ति कर सकते हैं।

Advertisement