1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र में मकानों के ध्वस्तीकरण किये जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें: सीएम धामी

जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र में मकानों के ध्वस्तीकरण किये जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें: सीएम धामी

इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर 1.5 लाख रूपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है। 3 हजार परिवारों को कुल 45 करोड़ रूपये की तात्कालिक सहायता दी जा नी हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तराखंड के जोशीमठ में हालत लगातार बिगड़ती जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु अपने एक माह का वेतन दिया हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रभवितों को बाजार रेट पर मुआवजा दिया जायेगा।

पढ़ें :- व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की की तीखी बहस: यूक्रेन-अमेरिका संबंधों में नया मोड़

इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर 1.5 लाख रूपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है। 3 हजार परिवारों को कुल 45 करोड़ रूपये की तात्कालिक सहायता दी जा नी हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से करते हुए कहा कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र में मकानों के ध्वस्तीकरण किये जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें। मकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर अभी कोई बात नहीं हैं ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रभावितों के विस्थापन के लिए उनके सुझावों के आधार पर इतनी बेहतर व्यवस्था की जाएगी कि यह देश के लिए नजीर बने।

सीएम धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में तात्कालिक आवश्यकताओं हेतु 1 लाख रूपये अग्रिम एवं प्रभावितों को सामान ढ़ुलाई हेतु 50 हजार रूपये की धनराशि दी गई हैं। यह सहायता राशि प्रभावित हुए लोगों को उनके खर्चे का पूरा आंकलन करने के बाद दी जाएगी।

पढ़ें :- डिजिटल अरेस्ट: एक खतरनाक साइबर फ्रॉड जिससे बचना जरूरी!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com