मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में वीडियो बनाने पर भड़का हाथी, सूंड़ में लपेटा और जमीन पर पटककर युवक की ले ली जान

HO BUREAU

यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में बुधवार को हाथी ने कुचलकर युवक की जान ले ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही है। मथुरा से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर हाथी को फिर से जंगल में भेजने के प्रयास में जुटी हुई है।

elephant
elephant
शेयर करें

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में बुधवार को हाथी ने कुचलकर युवक की जान ले ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही है। मथुरा से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर हाथी को फिर से जंगल में भेजने के प्रयास में जुटी हुई है।

गांव में घुसे हाथी को देखने पहुंचे थे काफी युवक

घटना बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के हबीब वाला गांव की है। गांव के पास स्थित एक आम के बाग के पास बुधवार को हाथी दिखाई दिया। हाथी को देखने के लिए आसपास के युवक मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान धामपुर क्षेत्र के बगदाद अनसार का रहने वाला मुरसलीन (25) पुत्र खुर्शीद भी अपने तीन-चार साथियों के साथ हाथी को देखने के लिए पहुंच गया।

बताया जाता है कि इसी दौरान मुरसलीन मोबाइल फोन से हाथी का वीडियो बनाने लगा, तभी हाथी भड़क गया और उसने मुरसलीन पर हमला कर दिया। मुरसलीन ने बचने का प्रायस किया लेकिन हाथी ने उसे सूंड में दबाकर जमीन पर दे मारा। जिससे उसकी मौत हो गई। हाथी खेतों के पास पेड़ों व झाड़ियां के बीच खड़ा है।

वन विभाग की टीम ने उसे खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी हाथी टस से मस नहीं हुआ। वन विभाग ने अब हाथी को वापस रेंज में ले जाने के लिए मथुरा से टीम बुलाई है। डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हाथी को आबादी से दूर रखने के लिए शोर का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए ढोल नगाड़े, बिना साइलेंसर की बाइक, रात में जलाने के लिए मशाल का इंतजाम किया गया है।

शेयर करें