1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः बुलंदशहर में पुलिस वाला बनकर व्यापारी से दो लाख और अंगूठी हड़पा

यूपीः बुलंदशहर में पुलिस वाला बनकर व्यापारी से दो लाख और अंगूठी हड़पा

यूपी के बुलंदशहर जिले में टप्पेबाजी कर दो बदमाशों ने आढ़ती से दो लाख रुपए और एक अंगूठी हड़प लिया। पुलिस वाले बनकर बदमाशों ने व्यापारी की बाइक की चेकिंग की। सोना न पहनने की हिदायत देकर अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद बाइक की डिग्गी में रखे दो लाख रुपए निकाल कर संभाल कर रखने की नसीहत दी।

By Rakesh 

Updated Date

बुलन्दशहरयूपी के बुलंदशहर जिले में टप्पेबाजी कर दो बदमाशों ने आढ़ती से दो लाख रुपए और एक अंगूठी हड़प लिया। पुलिस वाले बनकर बदमाशों ने व्यापारी की बाइक की चेकिंग की। सोना न पहनने की हिदायत देकर अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद बाइक की डिग्गी में रखे दो लाख रुपए निकाल कर संभाल कर रखने की नसीहत दी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

बदमाशों ने अंगूठी और रुपए एक थैले में सुरक्षित रखकर व्यापारी को दे दिया और कहीं भी नहीं रुकने की सलाह दी। व्यापारी ने कुछ दूर जाकर देखा तो थैले में रखे रुपए और अंगूठी गायब थे।  पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। घटना नगर कोतवाली के पुराने काली नदी के पुल के पास की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com