1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झामुमो और कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा को मंहगाई मुद्दे पर घेरा

झामुमो और कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा को मंहगाई मुद्दे पर घेरा

Jharkhand Mukti Morcha Press conference : झामुमो और कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता में इरफान अंसारी ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए बाबूलाल मरांडी को कहा बिन पेंदी का लोटा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 10 मई 2022। झारखंड में सत्तारूढ़ सरकार व विपक्ष के बीच आरोप-प्रात्यारोप का दौर जारी है। हेमंत सरकार भाजपा के नेताओं के हमले का जवाब देने के लिए लगातार प्रेसवार्ता करने में जुट गई है। आज झामुमो व कांग्रेस की संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में झामुमो की ओर से भाजपा को मंहगाई के मुद्दे पर घेरने का प्रयास किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व कांग्रेस की ओर से जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी इस वार्ता में मौजूद थे। दोनों ही नेताओं ने प्रदेश की जनता की गरीबी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश में मंहगाई अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव

इस कॉन्फ्रेंस में भाजपा को घेरते हुए विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि प्रदेश के मध्यम वर्ग की कमर महंगाई ने तोड़ दी है। लोगों को जीवनयापन करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में भाजपा लोगों का ध्यान मंहगाई और बेरोजगारी से भटकाने के लिए लाउडस्पीकर व हनुमान चालीसा का मुद्दा ले आई है। इसके साथ ही प्रदेश की सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा केंद्रीय संस्थाओं जैसे ईडी व सीबीआई की मदद ले रही है।

सरकार ने कोरोना में किया बेहतर काम

सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार ने कोरोना के समय में बेहतरीन कार्य किया। पहले झारखंड के लोग नौकरी आदि के लिए बाहर जाया करते थे, लेकिन आज गठबंधन की सरकार सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है। लेकिन हमारे प्रयासों को विफल करने के लिए भाजपा आए दिन कुछ न कुछ नए आरोप लगाकर हमारे अच्छे कार्यों को बंद करना चाहती हैं।

कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने भी महंगाई का मुद्दा उठाया 

पढ़ें :- जम्मू में बाढ़ की तबाही: इंसान, जानवर और जीवन-यापन सब कुछ संकट में

वार्ता में कांग्रेस की ओर से आए जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने भी महंगाई को मुद्दा बनाते हुए भाजपाईयों को घेरा। इस वार्ता में इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा की कुनीतियों के कारण प्रदेश की जनता व देश बदहाली में जीने को विवश है। लेकिन प्रदेश की सरकार जनता को हर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रदेश की सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। लेकिन जेएमएम कांग्रेस व आरजेडी गठबंधन भाजपा के इस गलत इरादों को पूरा नहीं होने देगा।

बाबूलाल मरांडी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह बिन पेंदी का लोटा है, जब जेवीएम में थे तो भाजपा को गलत बताते थे और उन पर आरोप लगाते थे। लेकिन अचानक उनकी मानसिकता में परिवर्तन हुआ और गलत लोग ही उनको सही लगने लगे। आज वह बेबुनियाद आरोप लगा सरकार को बदनाम करने का कोशिशों में जुटे हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com