1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. इंदौर में नाबालिग के साथ युवक ने कई दिन तक किया रेप, बच्चे को जन्म देने के बाद FIR, आरोपी फरार

इंदौर में नाबालिग के साथ युवक ने कई दिन तक किया रेप, बच्चे को जन्म देने के बाद FIR, आरोपी फरार

एक चौका देने वाली घटना मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सामने आ रही है जहां 15 साल की युवती के साथ कई महीनो तक रेप हुआ. इसके बाद नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया., केस दर्ज।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Madhya Pradesh News: एक चौका देने वाली घटना मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से सामने आ रही है जहां नाबालिग से रेप (Rape) के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनामी बदमाश पर कई थाना क्षेत्र में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध शराब, अवैध शस्त्र के करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. दरसअल कनाड़िया पुलिस (Indore Police) को नाबालिग बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि क्षेत्र का कुख्यात गुंडा धर्मेन्द्र भील और मनीष शर्मा ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिता की शिकायत के बाद कनाड़िया पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी. इन दोनों पर पुलिस ने पहले से ही इनाम घोषित किया था. ये दोनों शातिर अपराधी माने जाते हैं.

वहीं इस घटना पर डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि, शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई. एक आरोपी मनीष शर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था. इसी के साथ दूसरा आरोपी रेप की घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था. उसके ऊपर पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी.

महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार
डीसीपी ने आगे बताया कि, मुखबिर की सूचना पर आरोपी का महाराष्ट्र में होना पाया गया. हमारी टीम द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र भील को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके यहां लाया गया है. गौरतलब है कि आरोपी धर्मेन्द्र भील पर पहले भी कई थाना क्षेत्र में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध शराब, अवैध शस्त्र के करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com