1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जहांगीरपुरी हिंसा : जुम्मे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट

जहांगीरपुरी हिंसा : जुम्मे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद जुम्मे की नमाज में सुरक्षा को बढ़ाया गया है। पुलिस ने जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। उत्तर पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी हिंसा का आज छठा दिन है। वहीं, आज जुम्मे की पहली नमाज को देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट पर है। पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिसका एक अस्थायी मॉनिटरिंग सेंटर भी बनाया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हुई हिंसा और अतिक्रमण विरोधी अभियान में बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई को देखते हुए कड़ी निगरानी के लिए दिल्ली पुलिस ने इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

ड्रोन से रखी जाएगी लोगों पर नजर

पुलिस ने इस इलाके में एक अस्थायी मॉनिटरिंग स्टेशन भी स्थापित किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाकों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस टीम ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने बताया कि इस ड्रोन के इस्तेमाल से मध्य जिले के जामा मस्जिद और हौज काजी इलाके को कवर किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार शाम को हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान भारी उपद्रव हुआ था। दो समुदायों के लोग वहां आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव किया गया और गोलियां भी चलाई गई थी। इस घटना में कुल आठ पुलिसकर्मी और एक आम आदमी घायल हुआ था।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com