Jairam Ramesh on PM Modi : पीएम मोदी के वीडियो मैसेज को लेकर विपक्षी नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्ववर्तियों और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और कटु भाषा का इस्तेमाल करते हैं। नॉन बायोलॉजिकल बताने वाले प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना पसंद है।
पढ़ें :- 'कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालना उचित नहीं...', NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी
उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए वे न केवल अपनी सार्वजनिक सभाओं में, बल्कि संसद के भीतर भी बार-बार झूठ फैलाते हैं. संसद के भीतर और बाहर गाली-गलौज करने वालों की पूरी फौज को खुली छूट देते हैं और उन्हें पूरा संरक्षण भी प्रदान करते है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 18,000 करोड़ की सौगात, कहा – ‘सेमीकंडक्टर जैसी futuristic tech industry पर फोकस…’.
‘उनके तुगलकी फैसले के लिए उनकी माफ़ी का इंतजार’
कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि प्रधानमंत्री NTA की पेपर लीक से ग्रस्त व्यवस्था के कारण लाखों युवाओं को हुई पीड़ा और छात्र आंदोलनों पर गृह मंत्रालय के संरक्षण में हुई बर्बर कार्रवाई के लिए माफी मांगें। पूरा देश राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए चंदा चोरी, आस्था धोखा प्रकरण पर भी प्रधानमंत्री से माफी की अपेक्षा कर रहा है।
जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर स्थापना की घोषणा स्वयं 5 फरवरी 2020 को लोकसभा में बड़े जोर-शोर से की थी। पूरा देश आज भी 8 नवंबर 2016 को लिए गए उनके तुगलकी फैसले के लिए उनकी माफ़ी का इंतजार कर रहा है, जिसने करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी छीन ली और लाखों MSME बंद होने की कगार पर पहुंच गए।
Written By – AVINAY MISHRA
पढ़ें :- अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले - 'बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार'
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।